जमशेदपुर में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

जमशेदपुर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पावन रथ यात्रा इस वर्ष पूरे श्रद्धा, आस्था और भव्यता के साथ निकाली जाएगी। शहर के विभिन्न इलाकों में धार्मिक समितियों और संस्थाओं की ओर से अलग-अलग रथ यात्राओं का आयोजन किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की है।

बिष्टुपुर इस्कॉन की रथ यात्रा का रूट

बिष्टुपुर स्थित इस्कॉन की रथ यात्रा आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होगी। यात्रा शुरू आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर,गोपाल मैदान,जुस्को गोलचक्कर,स्ट्रेट माइल रोड,कीनन स्टेडियम,साकची बड़ा गोलचक्कर होते हुए साकची वाहन पड़ाव पर ख़त्म होगी।

कदमा इस्कॉन की रथ यात्रा का मार्ग

कदमा इस्कॉन की रथ यात्रा उलियान स्थित जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर कदमा मार्केट,गणेश पूजा मैदान,कदमा थाना,विमेंस कॉलेज होते हुए विश्वजीत मणिमेला मैदान
तक पहुंचेगी।

सोनारी, टेल्को और बागबेड़ा-जुगसलाई में भी निकलेगी रथ यात्रा

शहर के सोनारी, टेल्को तथा बागबेड़ा-जुगसलाई क्षेत्रों में भी विभिन्न पूजा समितियों की ओर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

रथ यात्रा को लेकर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था

रथ यात्रा के दौरान शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है।बिष्टुपुर वोल्टास बिल्डिंग से रीगल गोलचक्कर तक दोनों ओर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। मानगो चौक और डिमना चौक की ओर जाने वाले वाहनों को पारडीह चौक सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें और यात्रा मार्गों पर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

More From Author

विक्रम शर्मा हत्याकांड: देहरादून पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार 5 शूटरों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित

मानगो में अतिक्रमण और जाम की समस्या पर हाजी फिरोज खान ने उठाए सवाल, फुटपाथ खाली कराने और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग