मानगो में अतिक्रमण और जाम की समस्या पर हाजी फिरोज खान ने उठाए सवाल, फुटपाथ खाली कराने और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में अतिक्रमण, ट्रैफिक जाम और गंदगी की समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता हाजी फिरोज खान ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मानगो नगर निगम चुनाव के बाद क्षेत्र की स्थिति पहले से भी अधिक खराब हो गई है।

मानगो चौक से थाना तक फुटपाथ पर लगा बाजार

फिरोज खान ने कहा कि मानगो चौक से मानगो थाना तक फुटपाथों पर सब्जी, फल और खाद्य सामग्री के ठेले लगने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उनका आरोप है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण होने के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे पूरे दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।

निगम कार्यालय के पास भी नहीं सुधर रही व्यवस्था

उन्होंने कहा कि नगर निगम कार्यालय के समीप ही प्रतिदिन लोगों को जाम और अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।फिरोज खान ने यह भी कहा कि एक ओर शहर को स्वच्छ बनाने की बातें की जाती हैं, जबकि दूसरी ओर कई स्थानों पर कचरे का अंबार लगा रहता है।

गरीब दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

हाजी फिरोज खान ने कहा कि फुटपाथ पर कारोबार करने वाले गरीब दुकानदारों को हटाने से पहले नगर निगम को उनके लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराना चाहिए।उनका कहना है कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए हैं, लेकिन वर्तमान में वहां सब्जी, फल और खाद्य सामग्री की दुकानें लग रही हैं, जो धीरे-धीरे सड़क तक फैल गई हैं।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा कि इसी मार्ग से प्रतिदिन पुलिस थाना और नगर निगम कार्यालय के अधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन अब तक इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।फिरोज खान ने प्रशासन से फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और फुटपाथ दुकानदारों के लिए उचित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

More From Author

जमशेदपुर में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार