जमशेदपुर: जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई बिष्टुपुर और उलीडीह थाना क्षेत्रों में की गई।
अवैध शराब के अड्डों पर कार्रवाई
अभियान के तहत बिष्टुपुर थाना अंतर्गत मुखी बस्ती में संचालित कई अवैध शराब बिक्री केंद्रों पर छापेमारी की गई।वहीं, उलीडीह थाना क्षेत्र के शांतिनगर में नदी किनारे चल रही शुक्लू सिंह की अवैध शराब भट्टी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
भारी मात्रा में शराब और कच्चा माल जब्त
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 240 लीटर अवैध चुलाई शराब,12 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की।इसके अलावा मौके पर ही करीब 300 किलोग्राम किन्वित जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया।
आरोपियों पर दर्ज होगी एफआईआर
इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
उत्पाद विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
