पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड की दक्षिण बड़िया पंचायत अंतर्गत टेटाबड़िया गांव निवासी एवं झारखंड आंदोलनकारी दसमथ टुडू को झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराई।जानकारी के अनुसार, दसमथ टुडू पिछले कई दिनों से चलने-फिरने में असमर्थ थे। इसकी सूचना झामुमो मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन ने कुणाल षाड़ंगी को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सहयोग से व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की।
जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी का दायित्व: कुणाल षाड़ंगी
व्हीलचेयर सौंपते हुए कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर मिलने से दसमथ टुडू को दैनिक जीवन के कार्यों में काफी सुविधा मिलेगी और उनकी आवाजाही पहले की तुलना में आसान होगी।
स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई
इस अवसर पर झामुमो के हीरा सिंह, पूर्णेंदु आचार्य, विक्रम साव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दसमथ टुडू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
