जमशेदपुर में विश्व सर्प दिवस पर सर्प रक्षक टीम ने किया जागरूकता कार्यक्रम, कई विषैले और गैर-विषैले सांपों को जंगल में छोड़ा

जमशेदपुर। विश्व सर्प दिवस के अवसर पर 16 जुलाई को सर्प रक्षक टीम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सांपों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका और उन्हें सुरक्षित बचाने के प्रति जागरूक करना था।

मुख्य अतिथि कुणाल षाड़ंगी ने बढ़ाया टीम का उत्साह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए। उन्होंने सर्प रक्षक टीम के सदस्यों को स्नेक रेस्क्यू किट और टी-शर्ट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने भविष्य में आवश्यक संसाधनों और सहयोग उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।कार्यक्रम में सुनील गुप्ता, गणेश और विनोद यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कई सांपों को प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया

विश्व सर्प दिवस के अवसर पर सर्प रक्षक टीम ने रेस्क्यू किए गए कई सांपों को सुरक्षित रूप से उनके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में छोड़ा। इनमें प्रमुख रूप से गेहुअन (कोबरा),करैत,बैंडेड करैत,कैट स्नेक,धामिन (रैट स्नेक) अन्य विभिन्न प्रजातियों के सांप शामिल रहे।टीम ने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

सर्प रक्षक टीम के सदस्य

कार्यक्रम में सर्प रक्षक टीम के निम्न सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे श्रीवास्तव उर्फ छोटू स्नेक बॉय,तरुण कालिंदी (चीकू),रजनी लहल,कन्वर आर. कर्मकार,भूपेश यादव,देव,विमल दास,बिशु श्रीवास्तव,मनोरंजन महतो और सनंतुनू मौजुद रहे।

More From Author

साकची बाजार में फल दुकान के कर्मचारी से मारपीट, आरोपी मोहम्मद फहीम गिरफ्तार

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जमशेदपुर में 19 जुलाई को भारी वाहनों की नो-एंट्री, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव