जमशेदपुर में त्योहारों को लेकर अलर्ट पुलिस, एसएसपी ने चेकिंग प्वाइंटों का किया औचक निरीक्षण

जमशेदपुर: आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों और चेक नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी मौजूदगी में एंटी क्राइम चेकिंग कराई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

वाहन जांच और एंटी क्राइम चेकिंग के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को अपराध नियंत्रण के लिए नियमित रूप से वाहन जांच तथा एंटी क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए।

आम लोगों से शालीन व्यवहार करने की हिदायत

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को वाहन जांच के दौरान आम जनता के साथ शालीनता से पेश आने की हिदायत दी। उन्होंने पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क निगरानी रखने का निर्देश दिया।पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान अपराध पर अंकुश लगाना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

More From Author

जमशेदपुर में कांग्रेस का काला दिवस, चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगा केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन