टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से अप्रैल माह में सेवानिवृत्त हुए कर्मियों के सम्मान में यूनियन कार्यालय में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न डिवीजनों से सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने स्वजनों के साथ शामिल हुए।
यूनियन पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के वरीय पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित
अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने कार्यकाल के अनुभव भी साझा किए।
“आप कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं, यूनियन से नहीं” : आरके सिंह
महामंत्री आरके सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन हमेशा अपने सदस्यों के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा, “जब कभी जरूरत हो, बेहिचक यूनियन कार्यालय आकर मिल सकते हैं। आप सब कंपनी से सेवानिवृत्त हुए हैं, यूनियन से नहीं। आपके सुझाव यूनियन के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहेंगे।”वहीं अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।
इन कर्मचारियों को दी गई विदाई
व्हीकल फैक्ट्री
अखिलेश तिवारी
सतनारायण सिंह
फ्रंट एक्सल
जगनारायण सिंह
संजीव बोस
एसके मोहम्मद नईम
फ्रेम फैक्ट्री
अलंकी मुरलीधर
शाह जफर
अजय कुमार
इम्तियाज अहमद खान
व्हीकल प्रिपरेशन एंड डिस्पैच
नंदकिशोर तिवारी
इंजन डिवीजन
वासुदेव भावई
ईआरसी
मदन कुमार सिंह
बीएलडब्लू फैक्ट्री
गोपाल सिंह
ट्रीम फैक्ट्री
गणपति मिश्र
आनंद कुमार सिंह
क्यू ए विभाग
सुब्रता चक्रवर्ती
