परसुडीह में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की आशंका, आरोपी फरार

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित किताडीह माखन गली में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार करीब 14 से 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से फरार होने में सफल रहा। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा

सूचना मिलने पर परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

More From Author

जमशेदपुर के मनपीटा में नहाने के दौरान हुआ हादसा , तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत

जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर बीजेपी का हमला, दिनेश कुमार बोले- कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल