जमशेदपुर के जुबली पार्क में दक्षिण भारतीय समुदाय ने मनाई नागपंचमी, नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना

Views: 1

जमशेदपुर: शहर के प्रसिद्ध जुबली पार्क में नागपंचमी का पर्व पूरे श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दक्षिण भारतीय समुदाय के लोगों ने नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना कर वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन किया। पूजा में बड़ी संख्या में परिवारों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

माता-पिता से मिली परंपरा को आगे बढ़ा रही युवा पीढ़ी

इस अवसर पर भानुप्रिया ने बताया कि दक्षिण भारत में नागपंचमी का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। जमशेदपुर में लंबे समय से रह रहे दक्षिण भारतीय परिवार आज भी इस परंपरा को पूरी आस्था के साथ निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि माता-पिता से मिली सांस्कृतिक विरासत को अब युवा पीढ़ी भी आगे बढ़ा रही है। युवा भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा में शामिल हो रहे हैं।

पारंपरिक पूजा सामग्री के साथ नाग देवता को अर्पित किया गया अंडा

पूजा के दौरान कई विशेष धार्मिक रस्में निभाई गईं। नाग देवता को पारंपरिक पूजा सामग्री के साथ अंडा भी अर्पित किया गया। इस अनुष्ठान में दक्षिण भारतीय समुदाय की पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली।जुबली पार्क में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने शहर की सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया। ऐसे आयोजन विभिन्न समुदायों की परंपराओं को जीवंत रखने के साथ जमशेदपुर की आपसी एकता और सांस्कृतिक सौहार्द को भी मजबूत बनाते हैं।

More From Author

सरायकेला: आदित्यपुर के सतबोहिनी में सोनू कुमार हत्याकांड का खुलासा; दोस्त ने ही सिगरेट के विवाद में मारी थी गोली, आरोपी विशाल गिरफ्तार

जमशेदपुर में जरूरतमंद छठ व्रतियों को मुफ्त सूप और नारियल बांटेंगे मोहन साव, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगी मदद

Recent News