जमशेदपुर प्रधान डाकघर में सिर्फ ₹25 में तिरंगा, बिक्री के लिए मंगाए 15 हजार झंडे

जमशेदपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशप्रेमियों के लिए डाकघर की ओर से बाजार से बेहद कम कीमत पर तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में जमशेदपुर के प्रधान डाकघर, बिष्टुपुर में बिक्री के लिए 15 हजार तिरंगे मंगाए गए हैं।

बाजार में ₹100 से ज्यादा, डाकघर में सिर्फ ₹25

तिरंगे की खास बात इसकी कीमत है। जहां बाजार में इसी तरह के तिरंगे ₹100 से अधिक कीमत में बिक रहे हैं, वहीं डाकघर में इसे महज ₹25 में उपलब्ध कराया जा रहा है। कम कीमत होने के कारण देशप्रेमी बड़ी संख्या में डाकघर पहुंचकर तिरंगा खरीद रहे हैं।

14 अगस्त तक काउंटर से मिलेगा तिरंगा

प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर सुधीर कुमार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तिरंगे उपलब्ध कराए गए हैं।उन्होंने बताया कि 14 अगस्त तक डाकघर के काउंटर से तिरंगे की बिक्री की जाएगी। लोगों में तिरंगा खरीदने को लेकर अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है।

अगले साल बढ़ाई जा सकती है तिरंगों की संख्या

पोस्टमास्टर सुधीर कुमार ने बताया कि जिस तरह इस वर्ष तिरंगों की बिक्री हो रही है, उसे देखते हुए अगले वर्ष 15 हजार से अधिक तिरंगे बिक्री के लिए उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा जा सकता है।डाकघर का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक देशप्रेमियों को सस्ती कीमत पर तिरंगा उपलब्ध कराया जा सके और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उत्साह को बढ़ावा मिले।

More From Author

जमशेदपुर में एटक लीगल सेल की बैठक, टाटा लीज रिन्यूअल और अतिक्रमण कार्रवाई पर जताई चिंता

जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, गोपाल मैदान में हुआ फुल ड्रेस परेड का पूर्वाभ्यास