जमशेदपुर की साकची सब्जी मंडी में दो सांडों के बीच भिड़ंत, दुकानदारों में मची अफरा-तफरी

Views: 5

जमशेदपुर: शहर के साकची सब्जी मंडी में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक दो सांड आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच काफी देर तक जोरदार लड़ाई होती रही। सांडों को आक्रामक अंदाज में लड़ते देख मंडी में सब्जी बेच रहे दुकानदार और ग्राहक दहशत में आ गए। कई दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।इस दौरान दोनों सांडों की चपेट में आने से कई दुकानों की सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। इससे दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। घटना के कारण कुछ देर तक मंडी में अव्यवस्था की स्थिति बनी रही और खरीद-बिक्री भी प्रभावित हुई।

साकची में आवारा सांडों का आतंक, पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि साकची क्षेत्र में आवारा सांडों का घूमना और आपस में भिड़ना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। आवारा मवेशियों के कारण दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों और ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

आवारा मवेशियों पर नियंत्रण लगाने की मांग

घटना के बाद दुकानदारों ने संबंधित विभाग से साकची सब्जी मंडी और आसपास के इलाकों में घूमने वाले आवारा मवेशियों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। दुकानदारों ने प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा और व्यापार को नुकसान से बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की अपील की है।

More From Author

जमशेदपुर: मानगो जलापूर्ति इंटकवेल के पास स्वर्णरेखा नदी में चला सफाई अभियान; मेयर सुधा गुप्ता और डिप्टी मेयर राहुल कश्यप ने की अपील

जमशेदपुर में भाजपा की विशाल पदयात्रा, ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत जुटे दिग्गज नेता