टीएमएच में दो नई हियरसे एम्बुलेंस का शुभारंभ, टाटा स्टील कर्मचारियों के साथ आम जनता को भी मिलेगा लाभ

जमशेदपुर:टाटा मेन हॉस्पिटल एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड द्वारा आज अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। सोसाइटी की ओर से 2 नई हियरसे एम्बुलेंस (शव वाहन) का विधिवत उद्घाटन किया गया।

मुख्य अतिथि ने किया उद्घाटन

इस सेवा का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीएम-एमएस डॉ. विनीता सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ. विनीता सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह सेवा कठिन समय में पीड़ित परिवारों को सम्मानजनक विदाई और बेहतर सहयोग प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी। यह अस्पताल की संवेदनशीलता और सामुदायिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

सभी के लिए उपलब्ध होगी सेवा

इस नई पहल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह सुविधा केवल टाटा स्टील कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह सेवा टाटा स्टील के कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए उपलब्ध होगी। शहर के गैर-कर्मचारी और आम जनता भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

अस्पताल सेवाओं को मिलेगी मजबूती

इन दो नए वाहनों के शामिल होने से टीएमएच की लॉजिस्टिक सेवाओं में विस्तार हुआ है। इससे जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिल सकेगी और शवों को ले जाने के लिए होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।गणमान्य लोग रहे मौजूदइस अवसर पर टीएमएच के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्य और बड़ी संख्या में अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस मानवीय पहल का स्वागत किया।

More From Author

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा: पूर्वी सिंहभूम की कमेटी भंग, जल्द होगा चुनाव; राकेश साहू बने कार्यवाहक अध्यक्ष

‘जय परशुराम’ के जयघोष से गुंजायमान हुआ जमशेदपुर: भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब