आर.डी. टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र के 36 प्रशिक्षुओं का डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज में चयन

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित आर.डी. टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाया है। संस्थान के 36 प्रशिक्षुओं का चयन भारत की प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनी डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज में हुआ है। यह बड़ी सफलता संस्थान की उद्योग-उन्मुख शिक्षा और कौशल विकास के प्रति समर्पण को प्रमाणित करती है।

इन शाखाओं के छात्रों ने मारी बाजी

मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: “आदित्य राज, सौगंधा सिंघा, अंजलि कुमारी, अनन्या साहू, आकाश कुमार शर्मा, आयुष सिंह, आयुष राज जेना, ध्रुव कुमार, कनीज फातिमा, कविता गोप, मधुमिता करुआ, प्रणूप दास, रजनीश, सिमरन कुमारी, सबा आलम, श्रुति कुमारी, राजेश महतो और उत्तम कुमार भागवत।”

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: “अदिति राज, आकृति राज, अनु सिंह, अनमोल कुमारी सिंह, अंशिका सिंघडे, दृषा धर, एकता, गार्गी डे, रागिनी सिन्हा, ओलिविया डे, पी. साई, शीतल सिंह, स्मृति कुमारी और विकाश पांडे।”

टूल इंजीनियरिंग: “अंजलि कुमारी, कोमल कुमारी, अंगद वर्मा और यश कुमार।”

संस्थान ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर संस्थान के प्रशासन और संकाय सदस्यों ने सभी चयनित प्रशिक्षुओं को बधाई दी है। संस्थान के अधिकारियों ने कहा:”प्रशिक्षुओं की यह सफलता उनकी तकनीकी योग्यता, अनुशासन और आधुनिक औद्योगिक तैयारियों का परिणाम है। हम भविष्य में भी छात्रों को बेहतरीन करियर अवसर प्रदान करने के लिए प्रमुख उद्योगों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना जारी रखेंगे।”यह प्लेसमेंट ड्राइव एक बार फिर सिद्ध करती है कि आर.डी. टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र भविष्य की औद्योगिक जरूरतों के लिए कुशल पेशेवर तैयार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

More From Author

आदित्यपुर में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया कंटेनर, चालक की मौत

जमशेदपुर: मानगो में अनियंत्रित कार मैरेज हॉल में घुसी, बाल-बाल बचे लोग

Recent News