जमशेदपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स की ओर से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और पूरे स्टेडियम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।


सिक्योरिटी, विजिलेंस और स्कूली बच्चों ने किया मार्च पास्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान टाटा मोटर्स के सिक्योरिटी गार्ड, विजिलेंस टीम, विभिन्न विभागों के कर्मचारी और शहर के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया।अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ निकले मार्च पास्ट ने समारोह का आकर्षण बढ़ाया। बड़ी संख्या में कर्मचारी और स्कूली बच्चे कार्यक्रम में मौजूद रहे।
प्लांट हेड ने गिनाईं कंपनी की उपलब्धियां
समारोह को संबोधित करते हुए प्लांट हेड अनुराग छारिया ने टाटा मोटर्स की विभिन्न उपलब्धियों और कंपनी की प्रगति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कंपनी की विकास यात्रा, कर्मचारियों के योगदान और भविष्य की दिशा पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि कंपनी की उपलब्धियों के पीछे कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और टीम भावना की महत्वपूर्ण भूमिका है।
देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ समारोह
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्टेडियम में मौजूद कर्मचारियों, अधिकारियों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और मार्च पास्ट के साथ कार्यक्रम देशभक्ति की भावना में संपन्न हुआ।
