गम्हरिया के वात्सल्य बालिका गृह से दो नाबालिग लड़कियां फरार, पुलिस जांच में जुटी

गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित वात्सल्य बालिका गृह से मंगलवार रात दो नाबालिग लड़कियों के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पटमदा और कुचाई क्षेत्र की हैं दोनों लड़कियां

जानकारी के अनुसार फरार हुई दोनों लड़कियों में एक पटमदा थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि दूसरी कुचाई थाना क्षेत्र से संबंधित बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही बालिका गृह प्रबंधन ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी।

गम्हरिया थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

इस मामले में संतोष कुमार द्वारा गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।पुलिस आसपास के इलाकों में तलाश अभियान चला रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बालिका गृह से लड़कियों के फरार होने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।गौरतलब है कि पिछले महीने 15 अप्रैल को ही उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने इस वात्सल्य बालिका गृह का उद्घाटन किया था।उद्घाटन के कुछ ही समय बाद इस तरह की घटना सामने आने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

लापरवाही के बिंदुओं की भी होगी जांच

फिलहाल पुलिस दोनों नाबालिग लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही बालिका गृह की सुरक्षा व्यवस्था और संभावित लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

More From Author

मोहरदा पीएम आवास योजना का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

जमशेदपुर में चोरी की कोशिश नाकाम, लाखों के जेवर और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार