गुरुद्वारा बस्ती में महिला पर चापड़ से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में वारदात

गोलमुरी थाना अंतर्गत गुरुद्वारा बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।इस मामले में लक्की कौर और उनके पुत्र राजवीर सिंह पर आरोप लगाया गया है।जानकारी के अनुसार बीते 11 मई को परविंदर कौर के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को राजवीर सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर तोड़ दिया था।

साकची थाना में दर्ज कराई गई थी शिकायत

घटना के बाद मामले की लिखित शिकायत साकची थाना में दर्ज कराई गई थी।पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

महिला पर चापड़ से हमला

इसी क्रम में बुधवार शाम कथित रूप से लक्की कौर और राजवीर सिंह ने परविंदर कौर पर चापड़ से हमला कर दिया।हमले में परविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

More From Author

जमशेदपुर : इलाज का 2 लाख बकाया होने पर टीएमएच ने रोका शव, भाजपा नेता के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

बहरागोड़ा: हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई कैमरा सिस्टम का दायरा बढ़ाने की मांग, भाजपा नेता चुनु माहाली ने उठाई आवाज