जमशेदपुर : इलाज का 2 लाख बकाया होने पर टीएमएच ने रोका शव, भाजपा नेता के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

जमशेदपुर प्रखंड के लुआबासा निवासी 45 वर्षीय जुरू गोप की मौत के बाद अस्पताल में बकाया बिल को लेकर विवाद सामने आया है।जानकारी के अनुसार, जुरू गोप पांच दिन पहले छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा था।

आर्थिक तंगी के बीच कराया इलाज

परिवार आर्थिक तंगी के बावजूद किसी तरह इलाज का खर्च जुटाता रहा। लगातार पांच दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद बुधवार को जुरू गोप की मौत हो गई।मृतक के बेटे के अनुसार इलाज में पहले ही करीब 3.5 लाख रुपये खर्च हो चुके थे, जबकि मौत के समय लगभग 2 लाख रुपये का बिल बकाया था।

बकाया जमा होने तक शव देने से इनकार

परिजनों का आरोप है कि पैसे की कमी की बात कहने पर अस्पताल प्रबंधन ने बकाया राशि जमा किए बिना शव देने से इनकार कर दिया।इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और परिजन मदद की गुहार लगाने लगे।

भाजपा नेता विमल बैठा ने किया हस्तक्षेप

मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा नेता विमल बैठा अस्पताल पहुंचे और प्रबंधन से बातचीत की।उन्होंने मृतक परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मानवीय आधार पर बकाया राशि माफ करने की मांग की।

अस्पताल ने माफ किया बकाया बिल

बातचीत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मानवता के आधार पर करीब 2 लाख रुपये का बकाया बिल माफ कर दिया।इसके बाद जुरू गोप का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

More From Author

जमशेदपुर : पिनराई विजयन के घर ईडी छापे पर भाकपा का विरोध, केंद्र सरकार पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप

गुरुद्वारा बस्ती में महिला पर चापड़ से जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में वारदात