जमशेदपुर के साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) कार्यालय में सोमवार को सरजामदा गुरुद्वारा सिख स्त्री की नई प्रधान सुरजीत कौर और उनकी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की ओर से किया गया।
गुरु घर की सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने की जताई उम्मीद
सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर और महासचिव परमजीत कौर ने सुरजीत कौर को सम्मानित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम सभी को साथ लेकर गुरु घर की सेवा और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
सहयोगियों को भी मिला सम्मान
इस अवसर पर सुरजीत कौर के साथ नवनीत कौर, जसपाल कौर और मंजीत कौर को भी ओढ़नी और स्मृति चिह्न (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया।
सिख नौजवान सभा की ओर से रविंद्र कौर को भी किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि सरजामदा गुरुद्वारा के हाल ही में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में अपरिहार्य कारणों से बीबी रविंद्र कौर शामिल नहीं हो सकी थीं। इस अवसर पर सिख नौजवान सभा की ओर से दिया जाने वाला सम्मान बीबी सरबजीत कौर ने बीबी रविंद्र कौर को प्रदान किया।
सीजीपीसी के पदाधिकारी रहे उपस्थित
समारोह में सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
