अनुग्रह नारायण सिंह संस्थान में विजया मिलन समारोह: अरविंद सिंह ने कहा- यह सत्य और शक्ति का प्रतीक

Spread the love

जमशेदपुर। बागबेड़ा स्थित अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान में आज (रविवार) विजया मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में संस्थान के संरक्षक और पदाधिकारियों ने एकजुट होकर विजय पर्व के उल्लास को साझा किया। संस्थान के संरक्षक एवं पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह ने विजया मिलन को सत्य और शक्ति का प्रतीक बताया।

संरक्षकों ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के संरक्षक मंडल के सदस्यों और पदाधिकारियों द्वारा अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने और दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई। इस अवसर पर संरक्षक मंडल के सदस्य: पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह,शंभू नाथ सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, अरविंद सिंह ,विमल सिंह, अजय सिंह, रामाकांत सिंह ,दिलीप सिंह, कमलदेव सिंह अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह महासचिव, सी एस पी सिंह जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार, मंजू सिंह उपस्थित थे।

संस्थान के विकास के लिए एकजुटता का संकल्प

समारोह के दौरान सभी संरक्षकों और पदाधिकारियों ने संस्थान के विकास और गतिविधियों में सहयोग देने का संकल्प लिया वही अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंहने संस्था की गतिविधियों की प्रशंसा की और सभी से सहयोग करने की बात कही। शंभू नाथ सिंह ने समय-समय पर संरक्षकों के साथ बैठक कर संस्था को आगे बढ़ाने में सहयोग का भरोसा दिया।अजय सिंह ने संस्था द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं में हर संभव सहयोग देने की बात कही।चंद्रगुप्त सिंह ने महासचिव सी एस पी सिंह और अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में चल रहे संस्था के विकास की सराहना करते हुए विजया मिलन की बधाई दी।अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह ने संस्था के विकास में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और आगे भी सहयोग की अपेक्षा की। महासचिव सी एस पी सिंह ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संस्था में चल रहे विकास कार्यों को विस्तार से बताया।

सफल आयोजन में रही सक्रिय भागीदारी

पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान की सचिव सह जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने किया, जबकि कमलदेव सिंह ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।समारोह को सफल बनाने में दिनेश सिंह, दिग्विजय सिंह, केदार सिंह, श्री राम सिंह, संजय सिंह, नारायण सिंह, पुष्पा सिंह, संदीप सिंह, राजू सिंह, रामचंद्र सिंह, राजेश सिंह, उदय सिंह, अरुण सिंह, रामजी सिंह, राजीव कुमार, ललन सिंह, ज्ञानी सिंह, अभिजीत सिंह का सक्रिय योगदान रहा।इस अवसर पर संरक्षक मंडल के सदस्यों के अलावा संध्या सिंह, किरण सिंह, राजेश सिंह बम*समेत सैकड़ों महिला और पुरुष सदस्य उपस्थित थे, जो संस्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

More From Author

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आदित्य साहू का जमशेदपुर में भव्य स्वागत, बोले- ‘कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़’

मानगो गुरुद्वारा प्रधान जगदीप सिंह भाटिया की माता सरदारनी तजिंदर कौर का निधन, अंतिम यात्रा संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.