जमशेदपुर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, बिरसानगर के लाल स्कूल के पास से स्प्लेंडर लेकर फरार हुआ चोर, सीसीटीवी में कैद

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। साधु डेरा स्थित लाल स्कूल के समीप खड़ी एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

काम से गए, लौटे तो गायब मिली बाइक

जानकारी के अनुसार, आलोक दास अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर (JH05 AN 6714) मोटरसाइकिल लाल स्कूल के पास खड़ी कर किसी काम से गए थे। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो बाइक वहां नहीं थी।काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चलने पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई।

सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक चोरी कर मौके से फरार होता दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का जताया भरोसा

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।इधर, बिरसानगर क्षेत्र में लगातार सामने आ रही बाइक चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी और चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और बाइक चोर गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

More From Author

डिमना डैम हादसा: छह घंटे के रेस्क्यू के बाद एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद

आदित्यपुर मेडिट्रीना अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, सभी मरीज सुरक्षित; दमकल ने एक घंटे में पाया काबू