डिमना डैम हादसा: छह घंटे के रेस्क्यू के बाद एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद

जमशेदपुर: जमशेदपुर के डिमना डैम स्थित तालाब में डूबे एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर समीर और सक्षम के शव शुक्रवार को करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद बरामद कर लिए गए। इस घटना से अस्पताल परिसर और दोनों डॉक्टरों के परिजनों में शोक का माहौल है।

छह घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय बचाव दल मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू अभियान के दौरान टाटा स्टील के सिक्योरिटी विभाग में कार्यरत एवं सिविल डिफेंस से जुड़े मजदूरुल बारी ने लगातार खोजबीन कर दोनों डॉक्टरों के शव पानी से बाहर निकाले।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल के सहकर्मियों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही है हादसे की जांच

बोड़ाम थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों डॉक्टर किन परिस्थितियों में डूबे और हादसे के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

More From Author

जमशेदपुर: डिमना लेक में बड़ा हादसा; एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, मोबाइल निकालने के दौरान घटी घटना, गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी

जमशेदपुर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, बिरसानगर के लाल स्कूल के पास से स्प्लेंडर लेकर फरार हुआ चोर, सीसीटीवी में कैद