पोटका के हरिणा मुक्तेश्वर धाम में श्रावण सोमवारी की तैयारियों का जायजा, विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण

पोटका: श्रावण मास की सोमवारी पर प्रसिद्ध हरिणा मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक करने आने वाले हजारों कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विधायक ने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पूजा-अर्चना, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और सुगम आवागमन की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्थानीय समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि श्रावण की प्रत्येक सोमवारी पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

मंदिर परिसर में नियमित साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था के निर्देश

विधायक संजीव सरदार ने मंदिर परिसर और आसपास नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन और आयोजन समिति की प्राथमिकता होनी चाहिए।

हर सोमवारी होगा भक्ति संगीत जागरण और आकर्षक झांकी का आयोजन

विधायक संजीव सरदार के सौजन्य से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रावण मास की प्रत्येक सोमवारी को हरिणा मुक्तेश्वर धाम में भक्ति संगीत जागरण एवं आकर्षक झांकी का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर झामुमो हरिणा एवं जानमडीह पंचायत समिति के सदस्यों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं और शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान बज्रांकन दंडपात, दीपंकर सीट, भरत सरदार, रूपक बेहरा, सरोज सीट, खिरोद सीट, अमल सीट, गुनाधर कर्मकार, सूरज नायक, जनमेजय नायक, किशोर सीट, अनिरुद्ध नायक, दीपक सरदार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

मानगो में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने की अंतिम चेतावनी, 4 अगस्त को होगी कार्रवाई

जमशेदपुर में बेखौफ चेन स्नैचर! एक ही दिन दो महिलाओं से सोने की चेन लूटी, एसपी ऑफिस के पास भी वारदात