जमशेदपुर। जमशेदपुर के पूर्व एसपी रहे डॉ. अजय कुमार का जन्मदिन बिरसानगर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन डॉ. अजय कुमार फैंस क्लब की ओर से क्लब के सक्रिय सदस्य सनी सिंह वालिया के नेतृत्व में लालतांड काली मंदिर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। इस दौरान केक काटकर और लड्डू बांटकर खुशियां मनाई गईं। उपस्थित लोगों ने डॉ. अजय कुमार के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
डॉ. अजय कुमार के कार्यकाल को किया याद
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने जमशेदपुर में डॉ. अजय कुमार के एसपी के रूप में कार्यकाल को याद किया। समर्थकों ने कहा कि उनके कार्यकाल में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए गए थे। उनके कार्यकाल में अपराधियों पर पुलिस की सख्ती की चर्चा आज भी शहर में होती है।आयोजकों का कहना है कि वर्तमान समय में शहर की आपराधिक स्थिति को लेकर चर्चा के दौरान भी जमशेदपुर के लोग डॉ. अजय कुमार के कार्यकाल को याद करते हैं।
छात्र आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री से अपील
इस मौके पर फैंस क्लब के सदस्य सनी सिंह वालिया ने कहा कि आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि एक ही दिन दो प्रमुख व्यक्तियों का जन्मदिन झारखंड के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।सनी सिंह ने वर्तमान में चल रहे छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छात्रों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो और वे देश एवं झारखंड के विकास में बेहतर योगदान दे सकें।
