जमशेदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

जमशेदपुर। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के आकाशदीप प्लाजा के समीप सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल मोदक के रूप में हुई है, जो पुरुलिया का रहने वाला बताया जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

पीछे से आए वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिल मोदक बाइक से आकाशदीप प्लाजा के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अनिल सड़क पर गिर गए।इसी दौरान पीछे से आ रहे एक बड़े वाहन का पिछला चक्का उनके ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक फरार

दुर्घटना के बाद हादसे में शामिल वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने और फरार चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

More From Author

जमशेदपुर के पूर्व एसपी डॉ. अजय कुमार का बिरसानगर में मनाया गया जन्मदिन, फैंस क्लब ने काटा केक

परसुडीह पुलिस ने 510 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश तेज