चक्रधरपुर रेल मंडल: नोवामुंडी स्टेशन पर शंटिंग इंजन बेपटरी, कर्मचारियों को नए सिग्नल सिस्टम का प्रशिक्षण न मिलने से हुआ हादसा

Spread the love

नोवामुंडी। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत नोवामुंडी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। स्टेशन पर एक शंटिंग इंजन अचानक बेपटरी हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

लाइन नंबर छह पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार देर शाम तब हुई जब लाइन नंबर छह का प्वाइंट खुला हुआ था और सिग्नल रेड (लाल) था। इसी बीच, शंटिंग इंजन अचानक आगे बढ़ गया और बेपटरी हो गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह हादसा मानवीय त्रुटि के कारण हुआ है।हादसे की सूचना मिलते ही डोंगवापोशी से रेलवे की राहत और बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने युद्धस्तर पर काम करते हुए इंजन को पुनः पटरी पर लाने का कार्य शुरू किया और कुछ ही देर में इंजन को पटरी पर लगा दिया गया।

नए सिग्नल सिस्टम और प्रशिक्षण का अभाव

सूत्रों ने इस स्थिति के उत्पन्न होने का गंभीर कारण बताया है। नोवामुंडी स्टेशन पर हाल ही में एनआई (नॉन-इंटरलोकिंग) वर्क कर नए सिग्नल सिस्टम को लागू किया गया है। लेकिन कर्मचारियों के बीच यह चर्चा है कि ऑपरेटिंग कर्मचारियों को इस नए और जटिल सिग्नल सिस्टम का पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। प्रशिक्षण के अभाव में ही यह अप्रिय स्थिति उत्पन्न हुई है।इस घटना ने रेलवे की सिग्नलिंग प्रणाली और कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रेलवे प्रशासन को जल्द से जल्द इस मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

More From Author

जमशेदपुर: आजादनगर में नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; भीड़ ने की पिटाई

ट्रेन अलर्ट: आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक से परिचालन प्रभावित, झारग्राम-धनबाद मेमू 4 और 7 नवंबर को बोकारो तक चलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.