
जमशेदपुर। सोनारी एयरपोर्ट की चाहारदीवारी के विस्तारीकरण के विरोध में सोमवार को ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने टाटा कंपनी प्रबंधन पर जनभावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया और मांग की कि एयरपोर्ट विस्तार योजना में स्थानीय जनता की भावनाओं, धार्मिक स्थल और खेल मैदान की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
विवाद का कारण: एयरपोर्ट विस्तार की योजना
जानकारी के अनुसार, टाटा कंपनी प्रबंधन सोनारी एयरपोर्ट की चाहारदीवारी का विस्तारीकरण कर रहा है। इस योजना के तहत कंपनी मौजूदा सड़क को बंद कर नई सड़क का निर्माण करना चाहती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस निर्णय से न केवल एक पुराने धार्मिक स्थल की दीवार प्रभावित होगी, बल्कि उस खेल मैदान पर भी असर पड़ेगा जो वर्षों पहले विस्थापित परिवारों और आसपास के लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया था।
जनता बोली — ‘हमसे छीन लिया जाएगा हमारा मैदान’
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि यह मैदान केवल खेल का स्थान नहीं, बल्कि पूरे सोनारी क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का केंद्र है।यहां वर्षों से स्कूलों के वार्षिक खेलकूद समारोह, स्थानीय खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन आयोजित होते आ रहे हैं।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन का यह निर्णय जन भावना के विपरीत है और इससे क्षेत्र की सामाजिक एकजुटता पर असर पड़ेगा।
आंदोलनकारियों ने रखीं मांगें
ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट ने उपायुक्त के समक्ष अपनी प्रमुख मांगें रखीं जिसमे की एयरपोर्ट चाहारदीवारी के विस्तारीकरण की योजना पर तुरंत रोक लगाई जाए,धार्मिक स्थल और खेल मैदान को यथास्थान सुरक्षित रखा जाए,स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिक संगठनों के साथ संवाद स्थापित किया जाए
