जुगसलाई में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत ,नगर परिषद कर्मचारियों ने ली नशा छोड़ने की शपथ

Spread the love

जमशेदपुर। जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ लेने से हुई। अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य समाज से नशे की बुराई को दूर करना और युवाओं को स्वस्थ जीवन के प्रति प्रेरित करना है।

स्कूली बच्चों को किया जाएगा जागरूक

सिटी मैनेजर राजेंद्र कुमार ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।इसके तहत विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी।शिक्षकों की मदद से विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के लिए प्रेरित किया जाएगा।

स्कूलों के आसपास नशे की वस्तुओं की बिक्री पर सख्त पाबंदी

अभियान के दौरान यह भी तय किया गया कि स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास किसी भी प्रकार के तंबाकू या नशे के उत्पाद की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। नगर परिषद ने इसके लिए विशेष टीम तैयार की है, जो इन इलाकों में नियमित निगरानी करेगी।

तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

इधर, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।यह प्रशिक्षण बर्मामाइंस गांधीनगर बस्ती स्थित अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में हुआ।प्रशिक्षण में जिला परामर्शी मौसमी चटर्जी और कुंदन कुमार ने प्रतिभागियों को तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य दुष्प्रभाव, रोकथाम और जागरूकता के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

More From Author

XLRI में सुनिधि चौहान का जलवा:वलहल्ला-2025 का समापन यादगार, 10,000 से अधिक दर्शकों ने ‘धूम मचा ले’ पर किया डांस

निक्को पार्क गेट के पास युवक की महिला ने की पिटाई,दुकान में चोरी के प्रयास और बच्चे के साथ मारपीट का आरोप; बिस्टुपुर पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.