नेताजी के नाम पर शानदार मेमोरियल बनना चाहिएः सरयू राय

Spread the love

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शहरवासियों को एक बड़ी सौगात देने की पहल की है। साकची स्थित ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान’ (आम बागान) में माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने इस ऐतिहासिक मैदान को एक भव्य मेमोरियल (स्मारक) के रूप में विकसित करने की मांग उठाई।

लाइट एंड साउंड शो और स्मृतियों का केंद्र

विधायक सरयू राय ने कहा कि नेताजी के नाम पर इस मैदान में एक ऐसा मेमोरियल बनना चाहिए जो जमशेदपुर की पहचान बने। नेताजी के जीवन की सभी महत्वपूर्ण स्मृतियों को संजोने के लिए एक विशेष भवन का निर्माण हो,आधुनिक तकनीक के जरिए नेताजी के संघर्ष की गाथा को दर्शाने के लिए लाइट एंड साउंड की व्यवस्था की जाए और जमशेदपुर आने वाले हर व्यक्ति के लिए यह मेमोरियल एक अनिवार्य गंतव्य के रूप में विकसित हो।

मैदान की बदहाली पर जताई कड़ी नाराजगी

सरयू राय ने मैदान की वर्तमान स्थिति को ‘कबाड़’ बताते हुए दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतने खूबसूरत और ऐतिहासिक मैदान में कहीं अवैध गैरेज चल रहे हैं, तो कहीं अन्य संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि 18 फरवरी से शुरू होने वाले झारखंड विधानसभा के सत्र में वे इस मैदान की बदहाली और इसके संरक्षण का मुद्दा प्रमुखता से उठाएंगे।

प्रशासन और टाटा स्टील से सीधी मांग

मैदान को अतिक्रमण से बचाने के लिए सरयू राय ने कड़ा रुख अपनाया है।उन्होंने जदयू जिलाध्यक्ष को निर्देश दिया कि एक शिष्टमंडल के साथ उपायुक्त से मिलें और पूछें कि मैदान की चहारदीवारी (बाउंड्री वॉल) का काम अब तक क्यों शुरू नहीं हुआ।उन्होंने बताया कि टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट ने भी अतिक्रमण रोकने के लिए उपायुक्त से सुरक्षा बल की मांग की है।

“अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं”

विधायक ने चेतावनी दी कि मैदान में अतिक्रमण के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की कि नेताजी के नाम से जुड़े इस गौरवशाली स्थल की गरिमा वापस लौटाई जाए।

More From Author

जमशेदपुर विमेंस कॉलेज में उमड़ा भक्ति का सैलाब: छात्राओं ने श्रद्धा के साथ की मां शारदे की वंदना, पीताम्बरी आभा से महका परिसर

बैंक एप अपडेट के नाम पर टाटा मोटर्स कर्मी से 1.55 लाख की साइबर ठगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.