जमशेदपुर: लिट्टी पार्टी के बहाने ‘हिंद एकता’ का संदेश; कदमा में जुटे भाजपा, झामुमो और कांग्रेस के दिग्गज, भाईचारे की मिसाल पेश

Spread the love

जमशेदपुर: कदमा स्थित जी.पी. क्लब हाउस मंगलवार को शहर की गंगा-जमुनी तहजीब और राजनीतिक सौहार्द का गवाह बना। अवसर था ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ द्वारा आयोजित भव्य मिलन समारोह सह लिट्टी पार्टी का। संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जमशेदपुर की राजनीति, समाज सेवा और धार्मिक जगत के तमाम बड़े चेहरों ने एक साथ बैठकर आपसी सद्भावना की मिसाल पेश की।

सियासी सरगर्मी के बीच सामाजिक सौहार्द

समारोह की सबसे खास बात यह रही कि यहाँ राजनीतिक विचारधाराओं की दीवारें ढहती नजर आईं। एक ही छत के नीचे झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), भाजपा और कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने पारंपरिक लिट्टी-चोखा का आनंद लिया। संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने कहा कि इस आयोजन का एकमात्र उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे और सद्भावना को और अधिक मजबूत करना है।

गूंजा भाईचारे का संदेश: दिग्गजों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में शहर के लगभग सभी प्रमुख संगठनों और वर्गों का प्रतिनिधित्व देखने को मिला। मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों में घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, पूर्व सांसद सुमन महतो, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नट्टू झा, झामुमो नेता बबन राय, विधायक प्रतिनिधि अनुज चौधरी, भाजपा नेता शंकर रेड्डी और भाजपा नेता सतबीर सिंह “सोमू”,
झारखंड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशांत सिंह, महासचिव परमजीत सिंह, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह और जुगसलाई गुरुद्वारा कमेटी के हरविंदर सिंह बिट्टू,समाजसेवी ज्योति सिंह, झामुमो नेत्री कमलजीत गिल, सनी सिंह, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, चंचल भाटिया, और ट्रक ट्रेलर संगठन के अध्यक्ष जसबीर सिंह शामिल थे।

पारंपरिक जायके के साथ चर्चा

कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित इस मिलन समारोह में सभी अतिथियों ने गरमा-गरम लिट्टी-चोखा का स्वाद चखा। लिट्टी पार्टी के दौरान शहर के विकास और सामाजिक उत्थान को लेकर भी अनौपचारिक चर्चाएं हुईं। उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सफलता के लिए सिमरन भाटिया और हिंद एकता संस्था की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता का संचार होता है।

More From Author

कैरव गांधी अपहरण कांड: पुलिस की बड़ी जीत, बिना फिरौती दिए तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार; 48 घंटे में होगा पूरी साजिश का खुलासा

झारखंड में कैबिनेट फेरबदल की सुगबुगाहट: विदेश दौरे से लौटे सीएम हेमंत सोरेन; दिल्ली में कांग्रेस की ‘हाई-प्रोफाइल’ बैठक, कई मंत्रियों की कुर्सी पर खतरा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.