राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने बापू वाटिका में दी श्रद्धांजलि, शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर जताया हर्ष

Spread the love

रांची: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहादत दिवस) के अवसर पर आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में आयोजित एक गरिमामय समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

भजनों से गूँजी बापू वाटिका

श्रद्धांजलि सभा के दौरान बापू वाटिका का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया। भजन मंडली के कलाकारों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों और ‘रामधुन’ की प्रस्तुति दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित वहां उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से भजनों का श्रवण किया और बापू के अहिंसा व सत्य के संदेश को याद किया।

“गांधी जी का जीवन एक प्रेरणास्रोत”: राज्यपाल

मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा आज हम सभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण कर रहे हैं। उनका जीवन और उनके विचार न केवल भारत बल्कि समस्त विश्व के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमारा विश्वास है कि यदि हम उनके दिखाए गए आदर्शों और सादगी के मार्ग पर चलें, तो समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।

शिबू सोरेन को पद्म भूषण: “पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण”

इसी अवसर पर राज्यपाल ने भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक बड़ी घोषणा का जिक्र किया। उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्मृति शेष-दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।राज्यपाल ने कहा दिशोम गुरु को पद्म भूषण देना पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान झारखंड राज्य के प्रति भारत सरकार की संवेदनशीलता और सम्मान को दर्शाता है।इस राज्य के गठन और विकास में दिशोम गुरु का योगदान अतुलनीय है और उनका नाम सदैव अमर रहेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी किया नमन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बापू के चरणों में नमन करते हुए उनके सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

More From Author

जमशेदपुर: बागुनहातु सरना विद्यालय में अराजक तत्वों ने लगाई आग; कक्षा 1 का कमरा जलकर राख, किताबें और बेंच हुए बर्बाद

कैरव गांधी अपहरण कांड का पर्दाफाश: जमशेदपुर पुलिस ने 6 अपराधियों को दबोचा; मुठभेड़ में 3 को लगी गोली, हथियार और स्कॉर्पियो बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.