कपाली नगर परिषद चुनाव: ईमाम साजिद रिश्दी ने बीजेपी समर्थित ताजदार आलम के पक्ष में मांगे वोट

Spread the love

जमशेदपुर / सरायकेला-खरसावां: जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिले के कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीजेपी समर्थित प्रत्याशी मोहम्मद ताजदार आलम के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे ऑल इंडिया ईमाम एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईमाम साजिद रिश्दी ने कांग्रेस के शासनकाल पर खुलकर निशाना साधा और भारतीय जनता पार्टी को मुसलमानों की हितैषी बताया।

कांग्रेस शासन में मुसलमानों को झेलनी पड़ी परेशानियां: रिश्दी

ईमाम साजिद रिश्दी ने कहा कि देश के मुसलमानों को कांग्रेस के शासनकाल में सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों पर बड़ी संख्या में मुकदमे दर्ज हुए और उन्हें कई तरह की कठिनाइयों से गुजरना पड़ा।

बीजेपी शासन में बदली तस्वीर:यूपीएससी में बढ़ी भागीदारी

रिश्दी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में मुस्लिम युवाओं का रुझान शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में मुस्लिम युवा संघ लोक सेवा आयोग और सिविल सेवा परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।उन्होंने मुस्लिम समुदाय से भाजपा के प्रति अपना नजरिया बदलने की अपील करते हुए कहा कि अधिकारों के लिए राजनीतिक भागीदारी जरूरी है।

ताजदार आलम को जिताने की अपील

ईमाम साजिद रिश्दी ने कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी समर्थित प्रत्याशी मोहम्मद ताजदार आलम को समर्थन देने और भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकास और प्रतिनिधित्व के लिए सही राजनीतिक निर्णय लेना समय की मांग है।

चुनावी माहौल गरम

कपाली नगर परिषद चुनाव को लेकर क्षेत्र में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विभिन्न दलों के नेता लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं।

More From Author

मानगो में सियासी पारा हाई: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने बैलेट वोटिंग को बताया ‘डिब्बा गोल’ करने वाली पुरानी साजिश

नगर निकाय चुनाव: बागबेड़ा में अवैध शराब की खेप बरामद, पुलिस को देख छत के रास्ते भागा शराब माफिया मुनमुन दास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.