साकची बाजार में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, ‘हमारे वोटों की चोरी रोकें’ मुहिम को मिला जनता का समर्थन

Spread the love

जमशेदपुर।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को साकची बाजार में ‘हमारे वोटों की चोरी रोकें’ नामक हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया। अभियान में क्षेत्र के नागरिकों, दुकानदारों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कांग्रेस की इस पहल को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।

मतदाता सूची में गड़बड़ी लोकतंत्र पर खतरा – दुबे

इस मौके पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में मतदाता सूची में गड़बड़ी, डुप्लीकेट नाम, फोटो रहित रिकॉर्ड और बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने जैसी समस्याएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि ये खामियां लोकतंत्र की नींव को कमजोर करती हैं और निष्पक्ष चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करती हैं।दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ को चुनाव आयोग तक पहुँचा रही है और इसके लिए चार प्रमुख मांगें उठाई गई हैं जो की मशीन रीडेबल मतदाता सूची को सार्वजनिक किया जाए,प्रत्येक चुनाव से पहले मतदाता सूची में हुए सभी अपडेट्स सार्वजनिक किए जाएं,गलत तरीके से नाम हटाने की शिकायतों का त्वरित निवारण किया जाए और वोटर लिस्ट में बदलाव के लिए स्पष्ट कट-ऑफ तिथि घोषित की जाए।उन्होंने कहा कि जब तक मतदाता सूची पारदर्शी और त्रुटिरहित नहीं होगी, तब तक जनता का विश्वास चुनाव प्रक्रिया में पूरी तरह नहीं बन पाएगा।

नागरिकों ने जताया समर्थन

साकची बाजार में आयोजित इस हस्ताक्षर अभियान को स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों का व्यापक समर्थन मिला। लोगों ने इसे लोकतंत्र की रक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में जरूरी कदम बताया।

कई कांग्रेसी नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें अमर कुमार मिश्रा, संजय सिंह आजाद, जसवंत सिंह जस्सी, राजीव मिश्रा, रंजीत सिंह, शाहनवाज खान, आशीष ठाकुर, अली रजा खान, इंतिखाब वास्ती, सन्नी सिंह, बिजय यादव, गुरदीप सिंह, शमशेर आलम, अखिलेश यादव, निखिल कुमार, हरिहर प्रसाद, सुनीता टोप्पो सहित अन्य कांग्रेसी नेता शामिल थे।

More From Author

हावड़ा ब्रिज के पास चापड़ से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई: गंभीर रूप से घायल महिला को मिलेगी चिकित्सा सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.