जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र के लिए यह गर्व का क्षण है। संस्थान के तीन प्रशिक्षुओं ने अपनी तकनीकी दक्षता और कड़ी मेहनत के दम पर प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी यस्कावा में सफलतापूर्वक प्लेसमेंट हासिल किया है।
चयनित छात्र और उनके संकाय
यस्कावा में चयनित होने वाले छात्रों में विभिन्न इंजीनियरिंग स्ट्रीम के होनहार प्रशिक्षु शामिल हैं जिसमे हर्ष विश्वकर्मा: इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एवं एम्बेडेड सिस्टम,बी. दिलेश्वर राव: मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एवं स्मार्ट फैक्ट्री और अंकित कुमार सिंह: मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एवं स्मार्ट फैक्ट्री शामिल है।
संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम
संस्थान प्रबंधन ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रशिक्षुओं की व्यक्तिगत मेहनत के साथ-साथ संस्थान के उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रम और कुशल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र लंबे समय से जमशेदपुर और आसपास के युवाओं को आधुनिक तकनीक, जैसे स्वचालन और उन्नत प्रौद्योगिकी में निपुण बना रहा है, जिससे वे वैश्विक स्तर की कंपनियों की जरूरतों पर खरे उतर सकें।
उज्ज्वल भविष्य की कामना
संस्थान परिवार ने इन प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रबंधन को विश्वास है कि ये छात्र स्वचालन और स्मार्ट फैक्ट्री जैसे उभरते हुए तकनीकी क्षेत्रों में अपने नवाचारों से उत्कृष्ट योगदान देंगे और टाटा का नाम रोशन करेंगे।इस सफलता से जूनियर बैच के छात्रों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है और वे इसे एक बड़ी प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं।
