जमशेदपुर: आईआरबी जवान के बंद घर से 50 लाख की चोरी, ताला तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर

जमशेदपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर का है, जहां चोरों ने आईआरबी (इंडिया रिजर्व बटालियन) के एक जवान के बंद घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

परिवार बाहर, चाबी पड़ोसी के पास

जानकारी के अनुसार, आईआरबी जवान नितेश कुमार झा अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। घर की देखरेख के लिए चाबी पड़ोसी को दी गई थी।रविवार सुबह जब पड़ोसी घर देखने पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला, जिससे चोरी की आशंका हुई।

अलमारी-लॉकर तोड़कर जेवर और नकदी पार

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी और लॉकर तोड़करसोने-चांदी के जेवरात,नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों के मुताबिक, चोरी में करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।हालांकि, खबर लिखे जाने तक थाने में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

More From Author

जमशेदपुर: ऑटोमोबाइल डीलरों और आरटीओ विभाग के बीच अहम बैठक, वाहन पंजीकरण में तेजी और सड़क सुरक्षा पर रहा जोर

जमशेदपुर: ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान; यात्रियों ने दर्ज कराया विरोध, सरयू राय ने दिया समर्थन