जमशेदपुर के डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में “मेहनत की महिमा” कार्यक्रम, कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर:डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुक्रवार को प्रातः 10 बजे “मेहनत की महिमा” शीर्षक के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्थान के सहायक एवं सहयोगी कर्मचारियों को समर्पित था, जिनके योगदान को सराहने के लिए उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान सोनम कुमारी, रश्मि कुमारी और अंजलि कुमारी द्वारा कविता पाठ प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही समूह नृत्य, डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुति और रैंप वॉक ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रतिभागियों के लिए रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम में सहभागिता और बढ़ी।

कर्मचारियों को मिला सम्मान

संस्थान की ओर से सुजाता चंद, जूली दीप, बंदना मुखी, पी. सुनीता, प्रिया मुखी, परमीला बालमहंता, टी. बाबू राव, आनंद कुमार मुखी, अशोक पात्रो, श्री राम बारिक, अरुण कुमार, भीम सागर, मालती कुमारी और मृत्युंजय सिंह को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

प्रबंधन का सराहनीय प्रयास

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता एवं उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल के मार्गदर्शन में हुआ।कॉलेज प्रबंधन के कोषाध्यक्ष एस. धर्मराजन और प्रिया धर्मराजन ने सभी कर्मचारियों को सम्मान राशि प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. बी. चन्द्रशेखर ने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कॉलेज प्रबंधन उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा है। उन्होंने छात्रों की प्रतिभा और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन

कार्यक्रम का समापन अमृता कुमारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

More From Author

जमशेदपुर: धातकीडीह में बड़ा हादसा; हुसैन बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल, टीएमएच में भर्ती

गोलमुरी के न्यू केबल टाउन में 9 दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन