बारीडीह हाई स्कूल में मजदूर दिवस पर कर्मचारियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा समारोह

जमशेदपुर: बारीडीह हाई स्कूल में 1 मई को मजदूर दिवस बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

छात्रों की शानदार भागीदारी

कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर दसवीं तक के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुए। छात्रों ने कविता, नृत्य और भाषण जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को जीवंत बना दिया।

कर्मचारियों ने भी दिखाई प्रतिभा

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि विद्यालय के कर्मचारियों ने भी मंच पर आकर नृत्य, संगीत और गीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इससे बच्चों को उनके ‘भैया-दीदी’ के टैलेंट को करीब से जानने का अवसर मिला और उन्होंने जमकर सराहना की।

प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता हलदर ने सभी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की और कहा कि विद्यालय की सफलता में उनका अहम योगदान है।

More From Author

गोलमुरी के न्यू केबल टाउन में 9 दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

जमशेदपुर: मजदूर दिवस पर एमजीएम अस्पताल के सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, 30 साल की सेवा के बाद भी स्थायीकरण की गुहार