जमशेदपुर: उपायुक्त ने किया ‘गांधी आश्रम समर कैंप’ पोस्टर का विमोचन; कुष्ठ पीड़ित परिवारों के बच्चों के लिए 24 मई से लगेगा विशेष शिविर

जमशेदपुर : बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम में कुष्ठ पीड़ित परिवारों के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आगामी 24 मई से 30 मई 2026 तक एक विशेष ‘समर कैंप’ का आयोजन होने जा रहा है। बुधवार को जिला मुख्यालय में उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने इस शिविर के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया।इस अवसर पर सिविल सर्जन , एसीएमओ , डीएलओ डॉ. मृत्युंजय धवारिया, डीएलसी डॉ. राजीव लोचन महतो और एपीएएल अध्यक्ष श्री जवाहर राम पासवान सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

निःशुल्क समर कैंप: कला और तकनीक का संगम

यह समर कैंप अपनी द्वितीय वर्षगांठ मना रहा है। शिविर का आयोजन पूरी तरह से निःशुल्क है और इसमें बच्चों को कई आधुनिक विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमे ड्रामा, डांस, सिंगिंग और मॉडलिंग, योग, मार्शल आर्ट्स और रोमांचक दलमा ट्रैकिंग,मोबाइल फोटोग्राफी और एआई, हैंड आर्ट क्राफ्ट, फेस ड्राइंग और नैतिक शिक्षा सहित 10 से अधिक खेल नॉलेज शामिल हैं।

उपायुक्त ने की मानवीय प्रयास की सराहना

पोस्टर विमोचन के दौरान उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने आयोजकों के इस प्रयास को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंचों से वंचित बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। डीसी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस मानवीय कार्य में हर संभव सहयोग देने का निर्देश भी दिया।

संयुक्त प्रयास से संवरेगा बच्चों का भविष्य

इस शिविर को सफल बनाने के लिए कई संस्थाएं एक साथ आई हैं जिसमे आयोजक गीता थियेटर और रॉबिन हुड आर्मी और सहयोगी संस्थाएं जमशेदपुर कुष्ठ विभाग, संपूर्ण आश्रय, सेल विला, नाफीसा युनुस सोशल वेलफेयर फाउंडेशन और हिंद आईटीआई है।

जमशेदपुर से सहयोग की अपील

आयोजन समिति के सचिव प्रेम दीक्षित ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, औद्योगिक घरानों, पत्रकारों और सामाजिक संगठनों से इस नेक कार्य में सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि कैंप को और भव्य बनाने के लिए संसाधनों की आवश्यकता है।आयोजन समिति को सहायता प्रदान करने के लिए 7209441698 पर संपर्क किया जा सकता है।

More From Author

विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 1 लाख का इनामी यशराज सहारनपुर से गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम में क्राइम कंट्रोल को लेकर एसपी पीयूष पांडे की बैठक, बकरीद को लेकर भी दिए निर्देश