पूर्वी सिंहभूम में क्राइम कंट्रोल को लेकर एसपी पीयूष पांडे की बैठक, बकरीद को लेकर भी दिए निर्देश

जमशेदपुर स्थित एसपी कार्यालय सभागार में पूर्वी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने क्राइम कंट्रोल को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सिटी एसपी, सभी थाना प्रभारी और डीएसपी मौजूद रहे।

लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश

बैठक में मासिक अपराध समीक्षा के दौरान लंबित कांड, वारंट और कुर्की मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पासपोर्ट सत्यापन और फरार अभियुक्तों पर फोकस

बैठक में पासपोर्ट सत्यापन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अवैध हथियारों के तस्करों और ड्रग्स पेडलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी पर जोर

एसपी पीयूष पांडे ने गुमशुदा व्यक्तियों की जल्द बरामदगी को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस अधिकारियों को मामलों की गंभीरता से जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

बकरीद को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की तैयारी

बैठक में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर भी चर्चा हुई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।

More From Author

जमशेदपुर: उपायुक्त ने किया ‘गांधी आश्रम समर कैंप’ पोस्टर का विमोचन; कुष्ठ पीड़ित परिवारों के बच्चों के लिए 24 मई से लगेगा विशेष शिविर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐतिहासिक निपटारा; 3.18 लाख से अधिक केस खत्म, ₹8.16 करोड़ से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति