दिल्ली के रामलीला मैदान में 24 मई को होगी ‘गर्जाना रैली’, जमशेदपुर से 700 से अधिक आदिवासी रवाना

जमशेदपुर : जमशेदपुर से 24 मई को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “गर्जाना रैली” में शामिल होने के लिए 700 से अधिक आदिवासी समाज के लोग शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए। यह रैली जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले आयोजित की जा रही है।बताया जा रहा है कि इस रैली में पूरे झारखण्ड से करीब 5000 आदिवासी समुदाय के लोग हिस्सा लेंगे, जबकि लगभग 1600 लोग विशेष रूप से दिल्ली पहुंचेंगे। समाज के लोगों ने पारंपरिक नारों और उत्साह के साथ दिल्ली कूच किया।

डी-लिस्टिंग रहेगा रैली का मुख्य मुद्दा

रैली का मुख्य मुद्दा “डी-लिस्टिंग” बताया जा रहा है, जिसे लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि आदिवासी समुदाय के लोग धर्म परिवर्तन कर दूसरे धर्म या जाति में चले जाते हैं, तो उन्हें अनुसूचित जनजाति आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए।समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए ऐसे लोगों को आरक्षण लाभ से बाहर करने पर फैसला लेना चाहिए।

अमित शाह समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

रैली में मुख्य वक्ता के रूप में अमित शाह के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।आयोजकों का कहना है कि यह आंदोलन आदिवासी समाज की पहचान, अधिकार और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए किया जा रहा है। रैली के माध्यम से केंद्र सरकार तक समाज की आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

चंपई सोरेन ने टाटानगर स्टेशन से किया रवाना

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचकर दिल्ली जाने वाले लोगों को रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

More From Author

जमशेदपुर: डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की एलुमनाई एसोसिएशन ‘सेतु’ की अनूठी पहल, भावी शिक्षकों ने सीखे ‘प्रभावी संचार कौशल’ के गुर