मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, पूरी बस जलकर खाक

जमशेदपुर: शहर के मानगो स्थित आज़ादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा अग्निकांड हो गया। सड़क किनारे खड़ी एक बस में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस जलकर खाक हो गई।

ओल्ड पुरुलिया रोड पर हुई घटना

यह घटना ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 स्थित राज मोबाइल के समीप की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लोगों ने बस से धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत पुलिस और संबंधित विभाग को सूचना दी।आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस उसकी चपेट में आ गई और वाहन पूरी तरह जल गया।

रोजाना रात में वहीं खड़ी की जाती थी बस

स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित बस को प्रतिदिन रात में उसी स्थान पर खड़ा किया जाता था और सुबह निर्धारित रूट पर परिचालन किया जाता था। घटना के समय भी बस सड़क किनारे खड़ी थी।हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बिजली का पोल और तार भी क्षतिग्रस्त

आग की चपेट में आने से पास स्थित बिजली विभाग का एक पोल और कई विद्युत तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। तार जलने से आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पोल एवं तारों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

बड़ा हादसा टला

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों और अन्य संपत्तियों को भी भारी नुकसान हो सकता था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

More From Author

डिमना लेक को पर्यटन हब बनाने की तैयारी, लेकिन गंदगी और असामाजिक गतिविधियां बनी चुनौती

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू, विश्व पर्यावरण दिवस पर सीड बॉल कार्यशाला का आयोजन