कांड्रा में बैंक मैनेजर से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार,“रवि लोहार” बनकर मांगी थी रंगदारी

सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में झारखण्ड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मामले की जानकारी सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुभव भारद्वाज ने दी।

जेल में बंद होने की बात कहकर मांगे थे पैसे

एसडीपीओ के अनुसार, 22 मई को बैंक मैनेजर को फोन कर आरोपी ने खुद को “रवि लोहार” बताया और 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी।आरोपी ने कहा था कि वह सरायकेला जेल में बंद है और जमानत व वकील के खर्च के लिए पैसों की जरूरत है। इसके बाद बैंक प्रबंधक ने कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मानगो बस स्टैंड के पास से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के पास छापेमारी की।इस दौरान आरोपी बंटी गुहा (38) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी का निवासी है और वर्तमान में पश्चिम कोलकाता में रह रहा था।

मोबाइल फोन बरामद, आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि आरोपी बंटी गुहा के खिलाफ पहले से रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

More From Author

जमशेदपुर में चोरी की 5 बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, साकची पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरायकेला में शराब दुकानों पर लगातार हमले, गम्हरिया में देर रात तोड़फोड़ का वीडियो वायरल