चांडिल: सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

चांडिल। सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत सापड़ा गांव स्थित नदी तट पर गुरुवार सुबह करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह नदी किनारे पहुंचे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कपाली ओपी पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान बिरसानगर निवासी विजय प्रकाश के रूप में

पुलिस ने मृतक की पहचान बिरसानगर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार निवासी विजय प्रकाश (55 वर्ष) के रूप में की है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

एक दिन पहले मिली थी लावारिस बाइक

गौरतलब है कि घटना से एक दिन पहले कपाली पुलिस ने इसी नदी तट के समीप एक लावारिस मोटरसाइकिल बरामद की थी।प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बरामद मोटरसाइकिल का संबंध मृतक से हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारण का खुलासा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

More From Author

जमशेदपुर: परसुडीह अपहरण और जानलेवा हमला मामले में पीड़ित का आरोप, केस वापस लेने के लिए मिल रही धमकियां

विक्रम शर्मा हत्याकांड: देहरादून पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार 5 शूटरों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित