जमशेदपुर में दिनदहाड़े महिला से छिनतई, पर्स झपटने के दौरान सड़क पर गिरकर गंभीर घायल

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दिनदहाड़े छिनतई की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। कीनन स्टेडियम के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला का पर्स झपट लिया, जिससे महिला चलती बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पति के साथ लौट रही थीं महिला

मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला नीतू पांडेय अपने पति गौरी शंकर पांडेय के साथ बाइक से साकची स्थित ओल्ड बुक स्टोर से लौट रही थीं। दोनों जेआरडी कॉम्प्लेक्स के पास से होकर बीएसएनएल ऑफिस की ओर जा रहे थे।इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश तेजी से पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बदमाश ने लाल रंग की टोपी पहन रखी थी।

पर्स झपटते ही बिगड़ा संतुलन

बदमाशों ने महिला का पर्स झपट लिया, जिससे बाइक पर बैठी नीतू पांडेय का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाग-ए-जमशेद गोलचक्कर होते हुए साकची की ओर फरार हो गए।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

पॉश इलाके में वारदात से लोगों में दहशत

दिनदहाड़े पॉश इलाके में हुई इस छिनतई की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

More From Author

जमशेदपुर : अग्रवाल सम्मेलन और आंध्रा समाज के सहयोग से भव्य “श्री बालाजी अन्न प्रसादम”, 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

जमशेदपुर: बिष्टुपुर कोल्ड स्टोरेज के पास कूड़ा चुनने वाले अधेड़ की अचानक गिरकर मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेजा

Recent News