जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। इसमें अग्रणी संगठन विभाग एवं विभिन्न मोर्चा और विभागों के चेयरमैन शामिल हुए।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रभारी अग्रणी संगठन विभाग अभिलाष साहू मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती दयामनी बारला शामिल हुईं।
अतिथियों का शॉल और बुके देकर स्वागत
कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह और जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने शॉल और बुके भेंटकर अभिलाष साहू एवं दयामनी बारला का स्वागत किया।
विभिन्न विभागों ने प्रस्तुत किया संगठनात्मक प्रतिवेदन
बैठक में सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, पंचायती राज संगठन, आरटीआई विभाग, प्रोफेशनल कांग्रेस, ओबीसी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग और सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों ने अपने-अपने संगठनात्मक कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:
राजा सिंह राजपूत – मुख्य संगठक, सेवादल
नलिनी सिन्हा – अध्यक्ष, महिला कांग्रेस
नवनीत मिश्रा – अध्यक्ष, युवा कांग्रेस
हेमेंद्र हाँसदा – चेयरमैन, आदिवासी कांग्रेस
पवन कुमार बबलू – चेयरमैन, पंचायती राज संगठन
कमलेश कुमार – चेयरमैन, RTI विभाग
अफ्सर ईमाम – प्रोफेशनल कांग्रेस
सुरेन्द्र शर्मा – ओबीसी विभाग
अमरनाथ सिंह – स्वास्थ्य विभाग कांग्रेस
संजय झा संत – विद्युत विभाग कांग्रेस
राजकुमार वर्मा – सोशल मीडिया चेयरमैन
प्रताप यादव – ओबीसी विभाग
30 मई तक प्रखंड अध्यक्षों का गठन पूरा करने का निर्देश
मुख्य अतिथि अभिलाष साहू ने संगठन विभाग के चेयरमैनों को निर्देश देते हुए कहा कि 30 मई तक शेष प्रखंड अध्यक्षों का गठन हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रखंड कमिटी में जिम्मेदार और सक्रिय लोगों को स्थान दिया जाए तथा जनता की समस्याओं पर गंभीरता से काम किया जाए।उन्होंने संगठन विस्तार और सभी विंग को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि समयबद्ध तरीके से कार्य कर जिला कांग्रेस कमिटी को सहयोग प्रदान करें।
“सभी को साथ लेकर चलेगी जिला कांग्रेस” : परविंदर सिंह
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस के मंच, मोर्चा और विभागों को मजबूत करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेगी।
“संगठन मजबूत होगा तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे” : अवधेश सिंह
जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठन और विभागों की मजबूती से ही आने वाले समय में कांग्रेस मजबूत होगी और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जा सकेगा।
गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने की अपील
विशिष्ट अतिथि दयामनी बारला ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि आम जनता कांग्रेस पार्टी को गांवों में बुला रही है, इसलिए सभी विंग सक्रिय होकर काम करें।
“सम्मान और सहयोग से ही संगठन होगा मजबूत”
प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि सभी विंग मजबूती के साथ जिला कांग्रेस का सहयोग करें और जिला कमिटी भी सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करे। तभी संगठन मजबूत होगा।
संजय सिंह आजाद ने किया संचालन
बैठक का संचालन कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने किया।
