जमशेदपुर: शहर के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. डी.के. मिश्रा द्वारा स्थापित डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का भव्य उद्घाटन 26 जुलाई को किया जाएगा। यह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल की दूसरी मंजिल पर शुरू हो रहा है। इसकी जानकारी डॉ. मिश्रा ने अपने क्लीनिक में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में दी।
एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं
डॉ. मिश्रा ने बताया कि 20 बेड वाले इस अत्याधुनिक अस्पताल में मरीजों के लिए कई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इनमें शामिल हैं अल्ट्रासाउंड सुविधा,डिजिटल एक्स-रे,इंडोर एवं ओपीडी सेवा,आधुनिक ऑपरेशन थिएटर,यूरोलॉजी एवं जनरल सर्जरी एंडो-यूरोलॉजिकल सर्जरी,लेजर सर्जरी,पथरी (किडनी स्टोन) का इलाज और यूरोलॉजी से संबंधित कैंसर का आधुनिक उपचार। उन्होंने बताया कि अस्पताल पूरी तरह वातानुकूलित होगा और मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
35 वर्षों के अनुभव का मिलेगा लाभ
डॉ. डी.के. मिश्रा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1995 में तत्कालीन दक्षिण बिहार (वर्तमान झारखंड) में यूरोलॉजी विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। करीब 35 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्होंने हजारों मरीजों का सफल उपचार किया है।उन्होंने कहा कि नए अस्पताल का उद्देश्य जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अत्याधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।
साकची स्थित ओपीडी पहले की तरह रहेगी संचालित
डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट किया कि साकची स्थित श्री शीतला मंदिर के समीप तनिष्क शोरूम के नीचे संचालित उनकी ओपीडी पूर्व की तरह नियमित रूप से चलती रहेगी। नए अस्पताल के शुरू होने के बाद भी मरीज वहां परामर्श ले सकेंगे।पत्रकार सम्मेलन में रंजना मिश्रा और धर्मेंद्र पंडित भी उपस्थित रहे।
