गालूडीह: वैन चोरी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार; घर के आंगन से मिलीं चोरी की 3 बाइक, ग्रामीण एसपी ने किया खुलासा

जमशेदपुर/गालूडीह : गालूडीह पुलिस ने वैन चोरी के पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्त बिरसेन मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडेलवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी साझा की।

विंगर वैन चोरी से जुड़ा है मामला

यह मामला 28 दिसंबर 2025 का है, जब गालूडीह थाना क्षेत्र से एक विंगर वैन की चोरी हुई थी।इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान पहले ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बिरसेन मुंडा इस कांड का तीसरा सक्रिय सदस्य था, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

छापेमारी में घर के भीतर मिला ‘मोटर बाइक शोरूम’

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने बिरसेन मुंडा के गुप्त ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर बिरसेन को धर दबोचा।तलाशी के दौरान पुलिस तब हैरान रह गई जब आरोपी के घर के आंगन से तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। जांच में पता चला कि ये तीनों गाड़ियां भी चोरी की हैं।

ओडिशा तक फैला था चोरी का नेटवर्क

पुलिस पूछताछ में बिरसेन मुंडा ने स्वीकार किया कि वह अंतर-राज्यीय वाहन चोर गिरोह से जुड़ा है। बरामद की गई मोटरसाइकिलें गालूडीह और पड़ोसी राज्य ओडिशा के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं।पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन चोरी की बाइकों को कहाँ खपाने की योजना थी और इस गिरोह में और कितने सदस्य शामिल हैं।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

आवश्यक पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त बिरसेन मुंडा को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ग्रामीण एसपी ने टीम की इस सफलता की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

More From Author

जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या की

रजरप्पा ज्वेलरी डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दंपति समेत अब तक 9 गिरफ्तार