घाटशिला: घोटीडूबा में मां जगधात्री पूजा में शामिल हुए कुणाल षड़ंगी, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

Views: 11

घाटशिला: घाटशिला प्रखंड के घोटीडूबा में आयोजित प्रसिद्ध मां जगधात्री पूजा समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता एवं बहरागोड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी शामिल हुए। आयोजक कंचन कर के आमंत्रण पर पहुंचे कुणाल षड़ंगी ने मां जगधात्री के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका।

मां जगधात्री से क्षेत्र की खुशहाली की कामना

पूजा-अर्चना के दौरान कुणाल षड़ंगी ने क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मां जगधात्री से सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और आपसी सौहार्द बनाए रखने की प्रार्थना की।इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कुणाल षड़ंगी ने उपस्थित लोगों से मुलाकात की और उन्हें पूजा की शुभकामनाएं दीं।

कई झामुमो नेता और सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद

पूजा समारोह में घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, वरिष्ठ नेता काजल डॉन, आजाद बेहरा, हीरा सिंह, सोमेन मिश्रा, मनोज सिंह, बदरुद्दीन अली और अभिजीत साव सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

More From Author

जमशेदपुर: 21 नवंबर को डीबीएमएस के 80 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायिका राजलक्ष्मी संजय देंगी विशेष प्रस्तुति

जमशेदपुर: पालतू कुत्ते टॉमी की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार, रेलवे ट्रैक पर पालतू कुत्ते को बांधने का आरोप