जमशेदपुर में इनर व्हील क्लब अस्मिता का सेवा कार्यक्रम, आशीर्वाद ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के साथ बिताया समय

जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता (डिस्ट्रिक्ट 325) की ओर से सोमवार को बारीडीह स्थित आशीर्वाद ओल्ड एज होम में “आशीर्वाद विजिट एंड सर्विस इनिशिएटिव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्लब की अध्यक्षा रीपा दत्ता की सास की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर उनकी स्मृति में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके साथ आत्मीय बातचीत कर उनके सुख-दुख साझा किए। इस दौरान बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसे क्लब की सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से परोसकर सेवा भाव का परिचय दिया।बुजुर्गों के साथ हुए इस आत्मीय संवाद के दौरान माहौल भावुक हो गया और उन्होंने क्लब की सदस्यों को भरपूर आशीर्वाद दिया।

बुजुर्गों की सेवा ही सच्ची पूजा: रीपा दत्ता

क्लब की अध्यक्षा रीपा दत्ता ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और उनका सानिध्य ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। उन्होंने कहा कि अपनी सास की स्मृति में इस प्रकार का सेवा कार्य करना उनके और पूरे क्लब के लिए गर्व की बात है। इस पहल के माध्यम से क्लब ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और बुजुर्गों के प्रति सम्मान प्रकट किया है।

क्लब की टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब की आईपीपी (तत्काल पूर्व अध्यक्षा) सारिका सिंह और अध्यक्षा रीपा दत्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सचिव सुनीता सेठ और संपादक अंजुला सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनापन और सम्मान का एहसास कराया, जिससे वृद्धाश्रम का वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायक बन गया।

More From Author

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अमर सिंह को भावुक विदाई

बोकारो: डुमरी बिहार स्टेशन के पास मालगाड़ी के 4 वैगन बेपटरी; पोल और ट्रैक को भारी नुकसान, टला बड़ा हादसा