जमशेदपुर: सोनारी नारायणी मंदिर के स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

Views: 2

जमशेदपुर: सोनारी स्थित नारायणी मंदिर का स्थापना दिवस हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस के दूसरे दिन सोमवार को मारवाड़ी समाज की ओर से भगवान खाटू श्याम महाराज के सम्मान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

राम मंदिर से नारायणी मंदिर तक निकली शोभायात्रा

शोभायात्रा सोनारी राम मंदिर से शुरू होकर सोनारी स्थित नारायणी मंदिर पहुंची। इस दौरान भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। धार्मिक माहौल के बीच भक्त भगवान खाटू श्याम महाराज के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।

खाटू श्याम से पहुंचे दो मेहमान

आयोजकों ने बताया कि नारायणी मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर यह शोभायात्रा निकाली गई है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खाटू श्याम से दो मेहमान भी पहुंचे हैं। स्थापना दिवस के मौके पर अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।मंदिर स्थापना दिवस समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

More From Author

सरायकेला : सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई कार , सात युवक गंभीर रूप से घायल

टाटा स्टील और एपीएल अपोलो के बीच बड़ा रणनीतिक समझौता, 2035 तक 15.5 मिलियन टन उत्पादन क्षमता का लक्ष्य