जमशेदपुर: भारतीय मॉडल मिडिल स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का हुआ आयोजन , मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

जमशेदपुर। साकची स्थित भारतीय मॉडल मिडिल स्कूल के बहुउद्देशीय सभागार में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ उनकी प्रतिभा और रचनात्मक कौशल को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ज्ञान तनेजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा सभी का मन

कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र एवं स्वागत नृत्य से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।”नशामुक्त युवा, विकसित भारत” विषय पर प्रेरणादायक नाटक ने दर्शकों को जागरूकता का संदेश दिया।नन्हे बच्चों ने “मोबाइल की आदत” पर आधारित नाटकीय-नृत्य प्रस्तुत कर आधुनिक जीवन की गंभीर समस्या को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया।नागपुरी लोकनृत्य की प्रस्तुति ने भी उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं।

मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने शिशु वर्ग से कक्षा आठवीं तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इसके अलावा विशिष्ट उपलब्धि, सर्वाधिक उपस्थिति और रचनात्मक कौशल के लिए भी विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश

अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों और अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की।

कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के संयुक्त सचिव देवेन्द्र कुमार चतरथ, सदस्य राजीव तलवार, शिक्षाविद् अर्चना रेहाल, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, प्रबंधन समिति के सदस्य तथा सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।

आभार के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। शांति पाठ के साथ समारोह का समापन हुआ।

More From Author

जमशेदपुर में 13वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस का हुआ आयोजन, राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुनकरों को किया सम्मानित

जमशेदपुर: जाकिर नगर रोड नंबर-3 की जर्जर सड़क पर पहुंचीं जेबा खान, जल्द मरम्मत का दिलाया भरोसा